फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   protest at ex chairmen clinic

निवर्तमान चेयरमैन के क्लीनिक पर तोड़फोड़, हंगामा

Sun, 03 Dec 2017 10:39 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sun, 03 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
protest at ex chairmen clinic
क्लीनिक पर बिखरा पड़ा फर्नीचर। - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर अपलोड फोटो पर किए गए कमेंट से नाराज निर्दलीय दावेदार ने रविवार को समर्थकों संग निवर्तमान पालिकाध्यक्ष के कस्बा स्थित क्लीनिक पर धावा बोल दिया। तोड़फोड़ कर जमकर हंगामा किया। दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

 पालिकाध्यक्ष पद के निर्दलीय दावेदार चांद खां रविवार दोपहर आधा दर्जन समर्थकों के साथ निवर्तमान पालिकाध्यक्ष व कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ. सईद खां के मोहल्ला कोट कलां क्लीनिक पर पहुंचे। सईद खां की अनुपस्थिति में हाथापाई और तोड़फोड़ शुरू कर दी। क्लीनिक पर हंगामा होते देख आस पास मौजूद डॉ. सईद खां के समर्थक भी वहां पहुंच गए।  उन्होंने लोगों को समझाया। सीओ हरियावां ममता कुरील व श्याम बाबू शुक्ला ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है। वहीं हिरासत में लिए गए चांद खां का कहना है कि वह डॉ. सईद से सिर्फ सोशल साइट पर किए गए कमेंट की शिकायत करने गए थे। 
विज्ञापन


ये है पूरा मामला 
पिहानी। सपा से टिकट कटने पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष डॉ. सईद खां को कांग्रेस ने चेयरमैन पद का अधिकृत दावेदार बनाया था। पिहानी से कांग्रेस के टिकट के तलबगार रहे चांद खां ने डॉ. सईद खां को टिकट दिए जाने पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर भी हंगामा काटा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश शुरू हो गई थी। नतीजतन चांद खां ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में ताल ठोंक दी थीं। चुनाव में दोनों की हार के बाद उनके समर्थकों ने हार का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर रार मची हुई है। एक पोस्ट पर किसी द्वारा किया गया कमेंट विवाद की वजह बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed