{"_id":"59f225534f1c1b59678b7e54","slug":"principal-beaten-student-with-slippers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापिका ने छात्र को चप्पल से पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानाध्यापिका ने छात्र को चप्पल से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन। थाना अतरौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय छावन की प्रधानाध्यापिका रोली दयाल ने एक बच्चे को पीट दिया। बच्चे का बचाव कर रही अनुदेशिका के साथ भी धक्कामुक्की की। इसके बाद नाराज बच्चों ने गेट बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी मिलने के बाद छात्र के अभिभावक व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित छात्र के पिता व प्रधानाध्यापिका दोनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
गुरुवार की दोपहर तीन बजे स्कूल में हंगामे की खबर मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इधर हंगामे की जानकारी मिलने के बाद बीईओ धर्मेेंद्र प्रसाद पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और विरोध कर रहे बच्चों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद 11 वर्षीय छात्र आर्यन अवस्थी के पिता बसंतलाल पुत्र लक्ष्मी नारायण ने थाने पर तहरीर दी और बताया कि आर्यन उच्च प्राथमिक विद्यालय छावन में कक्षा 7 का छात्र है। गुरुवार को माध्यान्ह भोजन न मिलने पर आर्यन ने प्रधानाध्यापिका रोली दयाल से शिकायत की और कहा कि फल और दूध तो दूर की बात उसे स्कूलों में भोजन तक नहीं दिया गया। बसंतलाल ने बताया कि इसी बात पर प्रधानाध्यापिका नाराज हो गईं और उसके बेटे को थप्पड़ और चप्पल से पीटने लगीं। विद्यालय में मौजूद अनुदेशिका शिप्रा पटेल ने आर्यन को बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी धक्कामुक्की की। प्रधानाध्यापिका रोली दयाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि बच्चे कमरे में उन्हें अपशब्द कह रहे थे। उन्होंने पीटने की बात कही थी, लेकिन पीटा नहीं। सारे आरोध निराधार हैं। पीटने को कहा था लेकिन उक्त आरोप निराधार है। बीईओ धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया प्रधानाध्यापिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष दीनानाथ मिश्र ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन