फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   pregnant lady burn and died

गर्भवती की झुलसकर मौत

Wed, 09 May 2018 11:42 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Wed, 09 May 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
pregnant lady burn and died
fire - फोटो : fire

लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पकरी में मंगलवार शाम संदिग्ध हालात में गर्भवती की आग से झुलसने से मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए जलाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पकरी निवासी लक्ष्मी (19) पत्नी पुष्पेंद्र सात माह की गर्भवती थी। मंगलवार शाम घर के अंदर ही संदिग्ध हालात में वह आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। ससुरालीजनों ने आनन-फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां रात लगभग साढ़े दस बजे लक्ष्मी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसके पिता पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टड़ौना निवासी रामलाल को सूचना दी। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी का विवाह एक वर्ष पूर्व पुष्पेंद्र के साथ किया था। उन्होंने लक्ष्मी के पति पुष्पेंद्र, सास रेशम और ससुर विजयपाल पर लक्ष्मी को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी के ससुरालीजन कूलर और फ्रिज मांग रहे थे। उन्होंने कहा था कि जब घर में बिजली का कनेक्शन हो जाएगा तो वह कूलर और फ्रिज दे देंगे। एक सप्ताह पूर्व शादी में दी गई बाइक में कुछ खराबी आ गई। इस पर ससुरालीजन बाइक बदलने की मांग कर रहे थे। रामलाल ने बताया कि पांच दिन पहले भी ससुरालीजनों ने लक्ष्मी की पिटाई की थी और उसका मोबाइल तोड़कर सिम अपने पास रख लिया था। इस पर वह रविवार को गांव गए थे और दूसरा सिम व मोबाइल फोन अपनी बेटी को देकर आए थे। लोनार कोतवाली का प्रभार देख रहे जावेद अहमद ने बताया कि घटना की जानकारी है।  तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed