चोर की तलाश में दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली अंतर्गत अल्हापुर में चोर की तलाश में पहुंची पुलिस को देख घरवालों ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया और घर में घुस गई। पुलिस ने घर की महिलाओं, बच्चों और विकलांग को पीटा। कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि चोरी आदि की घटनाओं के खुलासे के लिए हिरासत में लिए गए लोगों से पूछतांछ के आधार पुलिस को चोर की तलाश थी। उसके मोबाइल लोकेशन घर में मिली थी। चोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापा मारा था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला गया और इस बीच वांछित युवक वहां से भाग गया। महिलाओं आदि की पिटाई के आरोप गलत हैं।
नगर क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी में पुलिस ने पूछतांछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। पकड़े गए लोगों से की गई पूछतांछ में पुलिस को गिलजई निवासी तैयब का नाम का सामने आया था। पुलिस का दावा है कि तैयब के मोबाइल की लोकेशन अल्हापुर निवासी आबिद के घर में मिलने पर पुलिस ने शनिवार को वहां छापा मारा था। दरवाजा न खोलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस कर्मी किसी तैयब को पूछ रहे थे। जानकारी न देने पर आबिद की पत्नी अकीला व विकलांग चांद मियां को पीट दिया। पुलिस की इस हरकत से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। पीड़ितों ने कोतवाल से शिकायत की तो उन्हें भगा दिया। कोतवाल ने महिलाओं और विकलांग की मारपीट के आरोप को गलत बताया है।