फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Police detained three in murder of Shahjahanpur youth

शाहजहांपुर के युवक की हत्या में पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

Tue, 20 Jun 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 20 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Police detained three in murder of Shahjahanpur youth
arrest - फोटो : प्रत‌िकात्मक

हरदोई।  हरपालपुर थाना क्षेत्र के ककरा में शनिवार सुबह शाहजहांपुर निवासी युवक की लाश मिली थी। उसक ी गोली मारने के बाद में गला रेत कर हत्या की गई थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने मंगलवार को तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने जल्द ही हत्यारोपियों की पहचान कर खुलासा करने का दावा किया है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना के इस्माइलपुर निवासी पेशकार का बेटा धर्मेंद्र उर्फ पारे (25) गांव के ही लोकपाल की बोलेरो चलाता था। करीब तीन महीना पहले उसकी बोलेरो जिओ एजेंसी में लगी थी। हरदोई में कंपनी क ा अधिकारी बिरजू निवासी किल्चापुर आंकी शहर कोतवाली कन्नौज के अंडर में वह बोलेरो चलता था।
विज्ञापन


बिरजू मोहल्ला बावन चुंगी में किराए के मकान में पत्नी व बच्चे के साथ रहता है। इसी मकान के दूसरे कमरे में धर्मेंद्र के अलावा कंपनी में ही काम कर रहे पिहानी कस्बा निवासी अमित व  मनोहर निवासी उरदौली सीतापुर भी रहते थे। शनिवार शाम से धर्मेंद्र कमरे पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह हरपालपुर थाना क्षेत्र में कटरा बिल्हौर हाईवे से करीब एक किलोमीटर दूर ककरा गांव निवासी इसरार के खेत में धर्मेंद्र का शव मिला था। धर्मेंद्र के  सीने में गोली मारने के  बाद गला रेतकर हत्या की हत्या की गई थी। पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने लाश शवगृह में रखवाई थी।


सोमवार को पिता व चाचा धीरेंद्र ने शवगृह पहुंचकर उसकी पहचान की थी। मृतक के परिजनों ने किसी से रंजिश आदि से इनकार किया था। इसके चलते पुलिस प्रेम प्रसंग में धर्मेंद्र की हत्या होना मान रही है। हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। प्रभारी एसओ गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों तक पहुंचने के लिए जांच कर रहे हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। बताया जल्द ही हत्यारोपियों की पहचान कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed