{"_id":"5a9ed4034f1c1b4e588bc2b2","slug":"police-caught-animal-filled-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशियों भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवेशियों भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा
हरदाेई
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद सीओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार शाम मवेशियों भरा एक ट्रक पकड़ लिया। ट्रक में मिले 140 में तीन मवेशियों की मौत हो गई। पुलिस ने सात तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पांच तमंचे व पांच छुरी बरामद हुई है।
विज्ञापन
बिलग्राम कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह को मंगलवार दोपहर बाद मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में मवेशी भरकर गो तस्कर सांडी की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस बल ने बिलग्राम सांडी मार्ग पर घेराबंदी कर ली। ग्राम नाऊपुरवा के पास संदिग्ध ट्रक नजर आने पर उसे रोक कर इसमें सवार सभी लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ट्रक की तलाशी ली गई तो इसमें मवेशी भरे पाए गए। घटना की जानकारी सीओ बिलग्राम देवेन्द्र सिंह को दी गई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। मवेशियों भरे ट्रक को बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर खाली पड़े मैदान में ले जाया गया। यहां मवेशियों को ग्रामीणों की मदद से उतारा गया। इस दौरान ट्रक से 144 मवेशी बरामद हुए। इनमें से तीन मवेशियों की मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक के साथ पकड़े गए शातिरों ने अपना नाम मुरादाबाद जनपद के थाना मूडा पांडे के ग्राम सीरसखेड़ा निवासी मुकीम पुत्र नसीम, मोहम्मद अली पुत्र यासीन, नूरमोहम्मद पुत्र अकीमुल्ला, तकी पुत्र नकी अहमद, नदीम पुत्र कदीम के अलावा ग्राम नंदखेड़ा निवासी नौशाद और नफीस पुत्रगण खलील बताया है। इनके कब्जे से पांच तमंचे और पांच छुरे बरामद हुए हैं। मवेशियों को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। मृत मवेशियों को पशु चिकित्साधिकारी बुलाकर उनका पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया गया।
विज्ञापन