फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Military man died in hanging

घरेलू कलह में फौजी ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 09 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 09 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Military man died in hanging
मृतक रिटायर्ड फौजी के घर पर विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। थाना क्षेत्र हरपालपुर के ग्राम ककरा निवासी श्रवण कुमार सिंह (58) पुत्र धनश्याम सिंह सेना में जवान थे। रिटायर होने के बाद वह शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भट्ठा पुरवा उत्तरी में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। वह लखनऊ स्थित एक निजी कंपनी में तैनात थे।  दो महीने से वह काम पर नहीं जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह उनका शव मकान के बाहरी कमरे में रस्सी से लटकता मिला। परिजनों को जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने शव को उतार कर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजाफ। फौजी की पत्नी शैलेश सिंह ने बताया कि वह कुछ महीने से मानसिक रूप से परेशान थे। इसी वजह से आत्महत्या कर ली। उन्होंने पारिवारिक कलह से इनकार कर दिया। उनके दो पुत्र भवानी सिंह, शक्ति सिंह और एक पुत्री है। पुत्री की शादी हो चुकी है। शहर कोतवाल सुजीत दुबे ने बताया कि फौजी की पत्नी की सूचना पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed