फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Manager and salesman beaten , put in bike Fire

मैनेजर और सेल्समैन को पीटा, बाइक में लगाई आग

Mon, 05 Oct 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 05 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Manager and salesman beaten , put in bike Fire
पाली थाना क्षेत्र के भोरापुर गांव स्थित शराब के ठेके  पर स्टाक चेक करने
विज्ञापन
गए मैनेजर और सेल्समैन को तीन हमलावरों ने जमकर पीटा। जान बचाकर जब वह भागे तो उन पर बंदूक से फायर कर दिया। इससे वे बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने उनकी बाइक में आग लगा दी। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मौके पर एक हमलावर को लाइसेंसी बंदूक समेत

गिरफ्तार कर लिया। थाना इंचार्ज संजय यादव ने बताया कि तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया गया। शाहाबाद निवासी राजेंद्र मिश्रा देशी व अंग्रेजी शराब के कारोबारी हैै। उन्होेेंने अपने स्तर पर एक सेल्स मैनेजर महिपाल सिंह को रखा  है। रविवार की देर शाम सेल्स मैनेजर भोरापुर देशी शराब की दुकान पर स्टाक चेक

करने बाइक से गया था। वहां दुकान पर गांव के नन्हू सिंह, संजू सिंह व वीरपाल सिंह मौजूद थे। आरोप है कि नन्हू सिंह ने कारोबारी राजेंद्र मिश्रा के लिए कुछ आपत्तिजनक बात कही। इस पर महिपाल ने विरोध जताया। इसको लेकर नन्हूं व उसके साथियों ने लोहे की राड से उसपर हमला बोल दिया। इस पर सेल्समैन अवनीश कुमार ने बचाने की कोशिश की तो हमलावरोें

ने उसको भी पीटना शुुरूकर दिया। बवाल बड़ते देख महिपाल व रजनीश बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए। इस पर हमलावरों ने उन पर लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। इससे दोनों लोग बाल-बाल बचे। हमलावरों ने उनकी बाइक में आग लगा दी। घटना

की सूचना मिलते ही थाना इंचार्ज दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इन्होंने नन्हू सिंह को बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया। घटना की महिपाल सिंह ने तहरीर दी। इस पर पुलिस ने तीनोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना इंचार्ज ने बताया कि आरोपी की लाइसेंस के निरस्तरीकरण की प्रक्रिया शुरूकर दी गई। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed