फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jewelry businessman shot by miscreants

सराफा व्यवसायी को बदमाशों ने गोली मारी

Sun, 08 May 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 08 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Jewelry businessman shot by miscreants
फाय‌र‌िंग - फोटो : logo

संडीला। दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे सराफा व्यवसायी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार  दी। गोली उसके हाथ में लगी। व्यवसायी ने हिम्मत जुटाते हुए बाइक को तेज रफ्तार संडीला की तरफ दौड़ा दिया। उसका पीछा कर रहे लुटेरे राहगीरों को आता देख बेनीगंज की ओर भाग गए।

विज्ञापन


संडीला कोतवाली अंतर्गत कस्बा के सदर बाजार निवासी राजू सैनी (40) की सराफा की  दुकान मल्हेरा में है। रोज की तरह शनिवार की देर शाम लगभग सात बजे वह दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। बेनीगंज रोड पर मल्हेरा व संडीला के बीच एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने लूट की मंशा से उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली से गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी व्यापारी बाइक की रफ्तार को तेज कर बचाओ-बचाओ की आवाज लगाने लगा। राहगीर घटना की ओर लपके तो बदमाश बेनीगंज की ओर भाग निकले। व्यापारी सीधे अस्पताल पहुंचा। यहां से डाक्टराें ने लखनऊ रेफर कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed