फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi to beat sister in-law killed

हरदोई में बहन को पीटने पर बहनोई को मार डाला

Fri, 02 Sep 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 02 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Hardoi to beat sister in-law killed
हत्याकांड के बाद घर की जांच करते फॉरेंस‌िक एक्सपर्ट - फोटो : AmarUjala
बहन को पीटने से गुस्साए भाई ने भतीजे के साथ मिलकर अपने बहनोई को मार डाला। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए ये लोग शव के ऊपर दीवार गिराकर भाग निकले। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गुरुवार रात की यह घटना मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के कन्थरी गांव की है।
विज्ञापन


कन्थरी निवासी श्यामलाल (50) पत्नी राममूर्ति के साथ रहते थे। बेटा मेरठ में रहता है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। श्यामलाल की ससुराल माधौगंज थाना क्षेत्र के तेरवा गांव में है। दो दिन पहले श्यामलाल ने कहासुनी होने पर पत्नी को पीट दिया था। राममूर्ति ने इसकी शिकायत मायकेवालों से कर दी। इस पर राममूर्ति का भाई राजकुमार, भतीजा कमल पुत्र श्रवण गुरुवार रात कन्थरी गांव आ गए।
विज्ञापन


आरोप है कि राजकुमार ओर कमल ने श्यामलाल की लाठियों से पिटाई की। पति को लहूलुहान देख राममूर्ति चिल्लाते हुए घर से बाहर भागी। तब तक श्यामलाल की मौत हो चुकी थी। आरोप है कि राजकुमार और कमल ने शव को दीवार कि किनारे रखा और उस पर दीवार गिराकर भाग गए। राममूर्ति की सूचना पर आसपास के लोग घर पहुंचे और मलबे से शव निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी कोतवाल गोपालनरायन सिंह की सूचना पर सीओ बिलग्राम बलवंत चौधरी भी मौके पर पहुंचे। मृतक के चचेरे भाई अमर सिंह पुत्र बन्नू की तहरीर पर पुलिस ने राजकुमार और कमल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed