फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hanging on a woman's body

फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

Sun, 17 Jul 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sun, 17 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
hanging on a woman's body
आत्महत्या - फोटो : Bureau
हरियावां। थाना क्षेत्र के कायमपुर गांव में संदिग्ध अवस्था में महिला का शव फांसी पर लटकता मिला। भाई ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंचार्ज थाना प्रभारी साहनी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


बघौली थाना के ढोली गांव निवासी राम सिंह ने दो वर्ष पूर्व पुत्री मेनका (32) की शादी कायमपुर निवासी सर्वेश से की थी। रविवार सुबह उसका उसका शव कमरे के अंदर फांसी पर लटकता मिला। भाई मुन्नी लाल का कहना है कि घटना के संबंध में ससुरालीजनों ने उसे कोई सूचना नहीं दी थी। गांव की एक अन्य लड़की भी कायमपुर में ब्याही है। दोपहर लगभग 12 बजे उसने फोन पर उसे घटना के संबंध में जानकारी दी थी। सूचना मिलने पर पिता व गांव के अन्य लोगों के साथ कायमपुर पहुंचा था। उसके पहुंचने पर शव चारपाई पर रखा मिला।
विज्ञापन


उसने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। मुन्नी लाल ने बताया कि शादी के  समय में दान दहेज के लिए तय सभी शर्तों को पूरा किया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ससुरालीजन दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग को लेकर मेनका को प्रताड़ित कर रहे थे। मुन्नी लाल ने ससुरालीजनों पर हत्याकर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed