फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   former pradhan son sucide by fyre himself

पूर्व प्रधान के पुत्र ने गोली मारकर की आत्महत्या

Mon, 03 Sep 2018 11:06 PM IST
hardoi
hardoi Updated Mon, 03 Sep 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
former pradhan son sucide by fyre himself
शशि की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेरवा में पूर्व प्रधान के पुत्र ने रविवार रात गांव में घर से कुछ दूर तमंचे से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। शव के पास सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी के कारण खुदकुशी करने की बात लिखी है।

विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेरवा निवासी राजेश सिंह 2005 से 2015 तक ग्राम पंचायत के प्रधान रहे हैं। परिवार में तीन पुत्र शशि कुमार सिंह (35), सतेंद्र और रामसहोदर हैं। शशि कुमार की चार बोलेरो किराये पर एक सरकारी कार्यालय से संबद्ध हैं। बीएसएनएल के टावर में डीजल आपूर्ति का कार्य भी उसके पास था। शनिवार रात लगभग नौ बजे शशि कुमार सिंह ने गांव में घर से कुछ ही दूरी पर बने घेर में टिन शेड के पास पेड़ के नीचे खुद को तमंचे से गोली मार ली। कनपटी पर बाईं तरफ से लगी गोली दूसरी तरफ से पार हो गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सीओ सिटी विजय कुमार राना और देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ सिटी ने बताया कि तमंचा मौके पर ही पड़ा मिला। मृतक के परिवार में पत्नी रेखा, पुत्र आलोक (10) और पुत्री प्रभा (7) हैं।  
विज्ञापन


पहले फांसी लगाने वाला था शशि  
शशि आर्थिक हालात से इतना परेशान था कि उसने हर हाल में जान देने की तैयारी कर ली थी। जिस पेड़ के नीचे शशि ने खुद को तमंचे से गोली मारी, उसी पेड़ पर रस्सी भी लटकती मिली। माना जा रहा है कि शशि पहले फांसी लगाकर खुदकुशी करने की सोच रहा होगा, लेकिन बाद में उसने तमंचे से खुद को गोली मार ली। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि अचानक सारी आमदनी बंद हो गई। मैने शान से अपनी जिंदगी काटी है। मेरे संपर्क बहुत बड़े लोगों से हो गए लेकिन अब उन्हें निभा नहीं पा रहा। जिल्लत की जिंदगी मुझसे नहीं कट रही। सुसाइड नोट में शशि ने लिखा है कि हमेशा सारे परिजनों को खुश रखने की कोशिश की, और अब आप लोग मेरे परिवार का ख्याल रखना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed