{"_id":"5a05e0a14f1c1b74698bacb1","slug":"former-ddc-son-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व डीडीसी के बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व डीडीसी के बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या
हरदाेई
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
इमरजेंसी के बाहर रोती मृतक की मां मीरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर निवादा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य (डीसीसी) के बेटे ने पिता की लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पिता ने पेट दर्द से पीड़ित होने के कारण बेटे के आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन
नेकपुर नेवादा निवासी पूर्व डीडीसी रवींद्र सिंह की पत्नी मीरा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। उनके चार बेटों में सौरभ (19) दूसरे नंबर का था। वह बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। शुक्रवार सुबह मीरा ब्लाक कार्यालय पर विभागीय बैठक में पति के साथ गई थी। बड़ा बेटा शुभम दुकान गया था। जबकि छोटे बेटे गौरव और आदित्य कालेज गए थे। सौरभ घर में अकेला था। सुबह करीब दस बजे पड़ोसियों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो वहां पहुंचे। मेन गेट में अंदर से कुंडी नहीं लगी थी। पड़ोसी अंदर पहुंचे तो बरामदे में खून से लथपथ सौरभ छटपटा रहा था। पास में रविंद्र की लाइसेंसी राइफल पड़ी थी। सौरभ के पेट में गोली लगी थी। सूचना पर शुभम व रवींद्र घर पहुंचे और सौरभ को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टर राधेश्याम स्वामी ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता का कहना है कि सौरभ कई माह से पेट दर्द से पीड़ित था। गुरुवार को भी शहर के एक निजी चिकित्सक से उसकी जांच कराई थी। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने के बाद दवा दी थी। दर्द कम न होने पर ही उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पड़ताल के लिए गांव पहुंचे तो मृतक के घर में ताला बंद था। परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन