फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers' house calls dacoits

किसान के घर डकैतों ने बोला धावा

Tue, 02 May 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 02 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers' house calls dacoits
डकैती के बाद बिखरा सामान दिखाते गृहस्वामी उमेश अवस्थी । - फोटो : amarujala

पिहानी (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के दत्योनापुर गांव में रविवार रात डकैतों ने किसान के घर पर धावा बोला। नकली दाढ़ी मूंछ लगाए बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों को कपड़ों से बांध दिया। विरोध करने पर दो लोगों को तमंचे की बट मार कर घायल कर दिया। डकैत नगदी सहित करीब ढाई लाख का माल लूट ले गए। सुबह सीओ और फोरेंसिक टीम गांव पहुंची और साक्ष्य जुटाए। किसान की तहरीर पर पुलिस ने डकैती की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


किसान उमेश अवस्थी (50) पुत्र रामसनेही का मकान गांव के किनारे है। वह पत्नी कुसमा, तीन बेटों हरिओम (30), श्रीकांत (25), अंबुज (20) के साथ रहते हैं। हरिओम की शादी हो चुकी है। उसके दो बच्चे भरत (6) और निष्ठा (1) हैं। रविवार रात रामसनेही (70) घर के बाहर लेटे थे। अन्य लोग घर के अंदर थे। रामसनेही के मुताबिक रात करीब सवा दो बजे सात-आठ बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया और तमंचे के बल पर चाभी छीन ली।
विज्ञापन


दो बदमाश वहीं खड़े रहे जबकि पांच साथी मकान का मेन गेट खोलकर अंदर दाखिल हो गए। बरामदे में सो रहे हरिओम, पत्नी अर्चना और दोनों बच्चों को दबोच कर बदमाश पीटने लगे। इस बीच अंबुज की नींद खुल गई। विरोध करने पर बदमाशों ने उसी की शर्ट से हाथ बांधकर तमंचे की बट से घायल कर दिया। बदमाशों ने हरिओम, अर्चना को भी बांध दिया। एक बदमाश ने भरत की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। सभी के मोबाइल छीनकर बैट्रियां भी निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलचा से कमरों और आलमारी-बक्सों के ताले तोड़कर कर 47 हजार रुपये, दो जोड़ी हार, चार चूड़ी, दो मांग बेदी, दो जोड़ी जेवरी, दो जोड़ी झाले, दो जोड़ी कुंडल, पांच अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र, चार जोड़ी पायल और पीतल के बर्तन सहित करीब ढाई लाख का माल समेट लिया। पीड़ितों को एक कमरे में बंद कर बदमाश मुख्य दरवाजे से भाग निकले। कुछ देर बाद हरिओम ने किसी तरह कुंडी खोली और बिस्तर के नीचे से मोबाइल निकालकर 100 नंबर पर पुलिस को सूचना  दी।


दोपहर में सीओ श्यामाकांत त्रिपाठी और फारेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। हरिओम ने बताया कि एक बदमाश 40-45 और अन्य 20-22 साल के थे। उमेश अवस्थी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने डकैती की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, बदमाशों की तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed