फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer shot dead during old rage

पुरानी रंजिश में किसान को गोली मारी, जख्मी

Sun, 23 Apr 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 23 Apr 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead during old rage
गोली से घायल राजकुमार। - फोटो : amarujala

हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के कौढियादाना गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में किसान को गोली मार दी गई। किसान शुक्रवार देर रात गेहूं की थ्रेसिंग कराकर घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के क ौढिया दाना गांव निवासी राजकुमार (45)  शुक्रवार रात करीब 7 बजे अपने खेत में गेहूं की मड़ाई कराने गया था। काम निबटाने के बाद  परिवार के कुछ लोग खलिहान में रुक गए, जबकि रात करीब नौ बजे राजकुमार पैदल ही घर लौटने लगा।
विज्ञापन


वह गांव के पास पहुंचा था कि पहले से घात लगाए लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। उसने भागने का प्रयास किया तो तमंचे से गोली मार दी। गोली उसके बांए हाथ में लगी। राजकुमार के शोर मचाने पर उसके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हमलावर भाग निकले। परिजनों की सूचना पर यूपी-100 पुलिस पहुंची और राजकुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। राजकुमार ने गांव के ही लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

बताया कि ग्राम समाज की जमीन पर उसका पिछले कई साल से कब्जा है। दूसरे पक्ष के लोग भी उसी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी बात को लेकर पहले भी कई बार विवाद हुआ है।


जमीन पर कब्जे की रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के लोगों उस पर जानलेवा हमला किया है। एसओ एके राय ने बताया कि अभी उनको तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed