{"_id":"5c82b0debdec2213f22d15aa","slug":"dowry-murder-case-filed-against-12-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत 12 के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत 12 के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Fri, 08 Mar 2019 11:43 PM IST
gaurav gaurav
हरदोई
हरदोई
Published by: gaurav gaurav
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से झुलसी विवाहिता की दो दिन पूर्व मौत होने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत 12 ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ अमित भदौरिया ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर निवासी श्यामबाबू पुत्र अवधेश कुमार ने बताया कि उसने बहन चांदनी की शादी 11 माह पूर्व माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव कछियनपुरवा मजरा शुक्लापुर भगत निवासी जितेंद्र पुत्र वेदप्रकाश के साथ की थी। बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग कर बहन को परेशान करने लगे। उसे जान से मारने की धमकी दी। मांग पूरी न होने पर पति जितेंद्र समेत अन्य ससुरालियों ने 27 फरवरी को उसकी बहन को केरोसिन डालकर जला दिया। गंभीर रूप से झुलसने पर आरोपियों ने उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। श्यामबाबू ने बताया कि 28 को वह लखनऊ पहुंचा। जहां गंभीर हालत में भर्ती बहन चांदनी ने उसे पूरी घटना बताई। बुधवार को चांदनी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति जितेंद्र, सास श्यामकली, ससुर वेदप्रकाश, मोनू, रामू, श्याम जी, गोलू, गुड़िया, पूजा, आरती व ममता समेत शादी कराने वाले संतराम निवासी सुंदरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ अमित भदौरिया ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन