{"_id":"57f3f94b4f1c1b8c32270a59","slug":"death-of-young-man-slip-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की ट्रेन से कटकर मौत
अमर उजाला/हरदोई
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
शव
बाइक से ससुराल जा रहे युवक की शहर कोतवाली के ककवाही रेलवे फाटक के पास मंगलवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी ने युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। शहर क ोतवाली के फिरदौसपुर गांव निवासी बलवंत के पुत्र मुकेश (22) की ससुराल दनियल गंज में है। मंगलवार सुबह सात बजे वह घर से बाइक पर ससुराल जाने की बात कहकर निकला था। ककवाही रेलवे फाटक पार करते समय रन-थ्रू से आई ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने युवक के कपड़ाें की तलाशी ली। जेब में मिली डायरी से उसका पता मिला। इसके आधार पर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की शादी एक साल पहले हुई थी। वह चार भाइयों में छोटा था तथा किसानी करता था।