{"_id":"59189c8f4f1c1b231f855a56","slug":"daughter-in-law-murdered-father-in-law-with-goddess","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू ने देवर के साथ मिलकर ससुर की हत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू ने देवर के साथ मिलकर ससुर की हत्या की
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 14 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
मोर्च्युरी के बाहर मौजूद मृतक के परिजन।
- फोटो : amarujala
हरदोई। आपत्तिजनक हालत में देख लेने पर बहू ने चचेरे देवर के साथ मिलकर ससुर की गला दबाकर हत्या कर दी। शव गांव के बाहर गड्ढा खोदकर दफना दिया। रविवार को कुत्ते गड्ढे को खोदकर शव नोच रहे थे। पास खेल रहे बच्चों ने कुत्ते को भगाकर ग्राम प्रधान को सूचना। प्रधान ने मृतक के बेटे को बुलाया। बेटे शव के गले में लिपटे दुपट्टे से पिता के रूप में पहचान की। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मृतक की बहू और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के तत्यौरा गांव निवासी श्रीपाल कश्यप (65) के दो बेटे रोहित, रवि और एक बेटी धनदेवी है। तीनों की शादी हो चुकी है। रवि अपहरण के आरोप में ढाई साल से जेल में बंद है। गांव में श्रीपाल पत्नी सोमवती, बेटा रोहित और रवि की पत्नी डोली साथ रहते थे। दो मई को रोहित मां सोमवती को लेकर बहन धनदेवी की ससुराल गया था। घर में श्रीपाल और छोटी बहू डोली ही थी। रात में संदिग्ध हालात में श्रीपाल लापता हो गए। चार मई को रोहित बहन के घर से लौटा।
विज्ञापन
घर में पिता के न मिलने पर उसने डोली से पूछताछ की। उसने बताया कि पिताजी रिश्तेदारी में गए हैं। रिश्तेदारियों में जानकारी करने के बाद भी श्रीपाल का पता नहीं चला तब पांच मई को रोहित ने शहर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिवार वाले कई दिन से उसकी ससुराल में खोजबीन कर रहे थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे गांव के बाहर नाले किनारे गड्ढे में दबी लाश कुत्ते खोदकर नोच रहे थे। पास ही खेल रहे बच्चों ने कुत्तों को भगाकर प्रधान सीमा को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचीं प्रधान ने रोहित को बुलवाया। मौके पर पहुंचे रोहित ने लाश के गले में लिपटे दुपट्टे के आधार पर पहचान पिता श्रीपाल के रूप में की। लाश के गले में पड़ा दुपट्टा डोली का था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने श्रीपाल की छोटी बहू डोली से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
पुलिस के अनुसार डोली के पड़ोस में रह रहे श्रीपाल के भतीजे पप्पू से अवैध संबंध थे। दो मई की रात श्रीपाल के सोने के बाद डोली ने पप्पू को घर बुला लिया था। श्रीपाल ने आपत्तिजनक स्थिति मेें देख दोनों को डांट दिया था। अवैध संबंध का राज छुपाने के लिए डोली और पप्पू ने दुपट्टे से गला कसकर श्रीपाल की हत्या कर दी। रात में ही नाले के किनारे गड्ढा खोदकर शव दफना दिया था। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।