{"_id":"5ba9236b867a557ff265e966","slug":"cash-theft-from-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़कर दो लाख रुपये चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान का ताला तोड़कर दो लाख रुपये चोरी
hardoi
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
दुकान की रैक दिखाता पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा स्थित गल्ला मंडी में चोरों ने रविवार रात किराने की दुकान का ताला तोड़कर 2 लाख रुपये की नगदी पार कर दी। सोमवार सुबह मालिक दुकान पर पहुंचा तो दरवाजा टूटा और गुल्लक खुली देखकर उसके होश उड़ गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। रैक और गोलक पर कोई निशान नहीं मिला है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि घटना संदिग्ध है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कस्बा निवासी कमलेश की गल्ला मंडी में किराने की दुकान है। रविवार रात 8 बजे दुकान बंद करके कमलेश घर चला गया। सोमवार सुबह कमलेश दुकान पहुंचा तो शटर में पड़े दोनों ताले टूटे मिले। काउंटर की रैक खुली पड़ी थी। कमलेश के मुताबिक रैक में दो लाख रुपये थे, जो चोरी हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस और हरदोई से फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक फोरेंसिक टीम को जांच के दौरान शटर और रैक में कोई भी स्क्रेच नहीं मिला। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। तहरीर ले ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन