फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Buffalo Wild animals killed

जंगली जानवर में भैंस को मार डाला

Sat, 29 Oct 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 29 Oct 2016 11:53 PM IST
Buffalo Wild animals killed
animal fights - फोटो : daily mail

मल्लावां । कोतवाली क्षेत्र के गांव जरेरा में शुक्रवार की रात जंगली जानवर के हमले से भैंस की मौत हो गई । सुबह जानकारी होने पर सनसनी फैल गई । ग्रामीण तेंदुआ की आमद की आशंका जता रहे हैं। वन विभाग ने  फिलहाल तेंदुआ की पुष्टि नहीं की है।



बाबटमऊ के मजरा जरेरा निवासी राधे पुत्र गेंदा की भैंस घर के बाहर छप्पर के नीचे बंधी थी । शुक्रवार की रात को किसी जंगली जानवर के हमले से उसकी मौत हो गई। भैंस की गर्दन पर गहरे घाव के निशान थे। भैंस को चारा डालने गए घर के लोगों के भैंस को मृत देखकर होश उड़ गए।


जंगली जानवर के हमले से भैंस की मौत होने की खबर पर इलाकाई लोगों में हड़कंप मच गया। भैंस को देखने के लिए भीड़ लग गई। सूचना पर प्रधानपति शिवमोहन राठौर मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग को घटना की सूचना दी । इससे पूर्व तेरवाकुल्ली के मजरा देवीपुरवा निवासी हरिनाम पुत्र निंजा की भैंस को 27 सितंबर को  जंगली जानवर ने घायल कर दिया था।
विज्ञापन


परसोला निवासी अरविंद की गाय की हमले से मौत हो गई थी। वन विभाग  जानवर के बारे में जानकारी कर रहा है। वन प्रसारकर्ता हरिनाम सिंह ने बताया कि सूचना मिली है । जांच की जाएगी। क्षेत्र के अमित सिंह , शिवम दीक्षित , संजय सिंह , सुधीर त्रिपाठी, दुर्गेश ने बताया कि जंगली जानवर के हमले से मवेशियों की मौत हो रही है। वन विभाग लापरवाही बरत रहा है । इन्होंने डीएम से खूंखार जानवर को पकड़वाए जाने की मांग की है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed