{"_id":"5b0851fb4f1c1ba36e8b4974","slug":"boy-died-in-mysterious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में बालक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में बालक की मौत, हत्या का आरोप
हरदाेई
Updated Fri, 25 May 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
सुदामा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदना में संदिग्ध हालात में एक बालक की मौत हो गई। बालक के परिजनों ने गांव निवासी एक युवक पर तंत्र-मंत्र कर बालक की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपी कथित तांत्रिक गांव से फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ग्राम भदना निवासी बटेश्वर के पांच बच्चे हैं। सबसे छोटा सुदामा (12) वह गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ का विद्यार्थी था। परिजनों की मानें तो घर के सामने ही रहने वाले कथित तांत्रिक शिवराज पुत्र दिरगज ने गुरुवार रात सुदामा को अपने घर बुलाया था। इसके बाद जब सुदामा घर वापस आया तो उसकी नाक से खून बहने लगा। परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को बटेश्वर ने घटना की जानकारी लोनार कोतवाली में दी। बटेश्वर ने बताया है कि शिवराज तंत्र-मंत्र करता है। सुदामा को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन शिवराज के पास से आने के बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवराज गुरुवार को अपने हरदोई में रहने वाले तंत्र विद्या के गुरु के पास गया था और इसी के चलते घटना हुई है। प्रभारी निरीक्षक पीआर शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कथित तांत्रिक शिवराज घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन