फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike dividers collide, youth dies

बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

Sun, 16 Dec 2018 12:08 AM IST
hardoi Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 16 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bike dividers collide, youth dies
road accident 12
हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बघौली चौराहे पर शुक्रवार देर रात बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


कछौना कोतवाली क्षेत्र के कामीपुर निवासी कुलदीप (24) पुत्र छोटेलाल पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। उसके घर में पत्नी संगीता हैं। वह जिला रामपुर में एक नमकीन फैक्टरी में काम करता था। शुक्रवार सुबह वह गांव आया था। शुक्रवार दोपहर में वह घर से बाइक लेकर हरदोई जाने के लिए निकला था।

देर रात हरदोई से वापस घर जा रहा था। तभी रास्ते में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बघौली चौराहे पर बने डिवाइडर पर बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे कछौना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कछौना के कोतवाली प्रभारी जावेद खां ने बताया हादसा बघौली थानाक्षेत्र में हुआ था। सीएचसी से सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed