फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Beloved wife of the murdered businessman was introduced skins

पत्नी ने प्रेमी से कराई थी खाल व्यवसायी की हत्या

Tue, 21 Jun 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 21 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Beloved wife of the murdered businessman was introduced skins
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के खाल व्यापारी की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी से करवाई थी। प्रेमी ने एक लाख रुपये देकर तीन साथियों को वारदात में शामिल किया था। पुलिस ने महिला उसके प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


मलिहाबाद थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी खाल व्यापारी शकील अहमद का शव 16 जून को संडीला कोतवाली में बेगमगंज पुलिया के पास मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई हुई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को एसपी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि वारदात के लिए पुलिस की टीमों को लगाया था।
विज्ञापन


शकील की शादी आठ साल पहले लखनऊ के बख्शी तालाब निवासी सूफिया से हुई थी। शादी से पहले सूफिया के लखनऊ के रामलीला ग्राउंड खदरा निवासी रेहान पुत्र मोहम्मद ईशा से प्रेम संबंध थे। शादी के बाद भी दोनों मिलते जुलते रहे। जानकारी होने पर शकील विरोध करने लगा। इस पर सोफिया और रेहान ने शकील को रास्ते हटाने की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि रेहान एंबुलेंस चलवाता है। उसने नौसाद पुत्र मेराज निवासी हसनगंज लखनऊ, संदीप सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी दीन दयाल नगर कटरा कालोनी थाना हसनगंज लखनऊ व फुजैल पुत्र राना खान निवासी पुरानी बासमंडी थाना हसनगंज लखनऊ को साजिश में शामिल कर लिया। हत्या करने के लिए रेहान ने तीनों को एक लाख रुपये देने की बात कही थी।


एसपी ने बताया कि लखनऊ से लौटते समय रेहान और उसके साथियों ने शकील को एंबुलेंस में बैठा लिया। सिधौली सीतापुर मार्ग पर गमछे से गला दबाकर हत्याकर शव संडीला में फेंक दिया था। पुलिस ने रेहान, नौशाद, संदीप और सोफिया को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed