फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Asked the Aadhaar number, eight months away,

आधार नंबर पूछ पेटीएम ने निकाले आठ हजार रुपये

Sat, 18 Mar 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 18 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Asked the Aadhaar number, eight months away,
demo pic - फोटो : प्रतीकात्मक

सांडी। खुद को बैंकमकर्मी बताकर जालसाज से छात्रा को फोन कर आधार नंबर पूछा और 25 मिनट के अंदर दो किस्तों में उसके पेटीएम में से 8000 रुपये निकल लिए। छात्रा की मामले की शिकायत बैंक मैनेजर  से की है। 

विज्ञापन


सांडी के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी साजिया बेगम का कसबे की स्टेट बैंक में छात्रवृत्ति खाता है। स्नातक की छात्रा साजिया पेटीएम का इस्तेमाल भी करती है। छात्रा ने बताया कि गुरुवार को मोबाइल नंबर 9534422697 से उसके नंबर पर फोन आया।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया। उसने साजिया को उसका खाता नंबर बता कर कहा कि अपना आधार नंबर बताओ, खाते से लिंक करना है। इस पर साजिया ने आधार नंबर बता दिया। संदेह होने पर साजिया बैंक पहुंची। बैंक पहुंचने में उसे करीब 25 मिनट लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उसके पेटीएम से दो किस्तों में आठ हजार रुपये निकाल लिए गए थे। पहली किस्त में पांच हजार और दूसरी में तीन हजार रुपये निकाले गए। छात्रा ने बताया कि खाते में 8447 रुपये थे। पासबुक में इंट्री कराने पर बैलेंस 447 ही रह गया।


शाखा प्रबंधक राजेश शुक्ला ने बताया कि मामला जानकारी में है। इसकी जांच कराई जाएगी। लोगों को बैंक से इस तरह की कभी फोन नहीं किए जाते। अगर जरूरत होती है तो फोन कर उपभोक्ता को बैंक में बुलाया जाता है। कोई भी इस तरह फोन करे तो उसे अपना आधार नंबर, खाता नंबर या एटीएम कार्ड में पीछे लिखा नंबर बिल्कुल न बताए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed