{"_id":"5a3175684f1c1b001c8b8a8a","slug":"accused-in-mobile-shop-theft-case-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शॉप में चोरी का आरोपी गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल शॉप में चोरी का आरोपी गया जेल
हरदाेई
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
बरामद माल के साथ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में 23 नवंबर की रात मोबाइल शॉप व मशीनरी स्टोर में नकब लगाकर हुई चोरी की वारदात का बुधवार को सीओ अरुण कुमार ने खुलासा कर दिया। चोरी के माल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि 23 नवंबर की रात सरेहरी चौराहा स्थित सुजीत पुत्र भगवानदास के मोबाइल शॉप में पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोरों ने मोबाइल समेत करीब 60 हजार की चोरी की थी। उसी रात अनुज पुत्र रामाधार के मशीनरी स्टोर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मंगलवार देर शाम पुलिस ने गश्त के दौरान अशोक निवासी शाहपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की घटना स्वीकार की। पुलिस टीम में एसओ संजय मौर्या, एसआई कमलेंद्र, कंास्टेबल हीरालाल, शाजिद शामिल रहे।
विज्ञापन