फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पूर्व सभासद पर अभद्रता करने का आरोप

पूर्व सभासद पर अभद्रता करने का आरोप

Thu, 07 Mar 2019 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सभासद पर अभद्रता करने का आरोप
शाहाबाद। पालिका के सफाईकर्मियों ने पूर्व सभासद के पति पर अभद्रता का आरोप लगाया है। सफाई कर्मियों ने बुधवार को कोतवाली पहुुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

सफाईकर्मी राजेंद्र बाल्मीकि, संजय रत्नाकर, कन्हैयालाल, संतोष कुमार, मुकेश, गौरव, अनिल कुमार, सुनील, कुमार, अनिल कुमार व अमित आदि ने बताया कि मंगलवार शाम नगर पालिका के पूर्व सफाई निरीक्षक के बेटे के जन्मदिन पर दावत थी। इसमें अन्य लोगों के साथ ही वह सब भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम में शामिल होने आए मोहल्ला बलायकोट निवासी पूर्व सभासद के पति ने सफाईकर्मियों के साथ खाने से मना कर दिया। विरोध करने पर पूर्व सभासद ने सफाईकर्मियों के साथ गाली गलौज व अभद्रता की। कोतवाल जितेंद्र ओझा ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed