फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   फोटो 19: सीएचसी पर भर्ती जहरखुरानी से बेहोश इरफान। अमर उजाला

फोटो 19: सीएचसी पर भर्ती जहरखुरानी से बेहोश इरफान। अमर उजाला

Fri, 17 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो 19: सीएचसी पर भर्ती जहरखुरानी से बेहोश इरफान। अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहानी। गल्ला व्यापारी को कोल्डड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर रुपये लूटकर भाग रहे दो जहरखुरानों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दोनों की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। बेहोश व्यापारी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के चंदापुरवा मजरा इटारा निवासी इरफान (35) पुत्र उजागर गांव से कुछ दूर पिहानी-करावां मार्ग पर गल्ले का व्यापार करता है। शुक्रवार को इरफान फड़ पर बैठा था, तभी वहां आए दो युवकों ने घर चलकर गल्ला लेने की बात कही। एक युवक ने इरफान को नशीली दवा मिली कोल्डड्रिंक पिला दी। इरफान के बेहोश होने पर दोनों युवक उसे बाइक से निजामपुर उजागरपुरवा मार्ग की तरफ ले जा रहे थे। उन्होंने इरफान की जेब में रखे 16 हजार रुपये निकाल लिए। इरफान को उजागरपुरवा के पास खेत में फेंकने का प्रयास किया। पास ही खेत में काम कर रहे उजागरपुरवा निवासी मजहर और शकील ने इरफान को पहचानकर शोर मचा दिया। ये देखकर दोनों युवक भागने लगे। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। युवकों ने अपना नाम मोहित पुत्र वीरेंद्र निवासी पिपरिया बाईपास थाना कोतवाली शहर, जनपद लखीमपुर व जयदयाल पुत्र जयजय निवासी लालपुर बैरियर कालोनी थाना कोतवाली शहर जनपद लखीमपुर खीरी बताए हैं। दोनों के पास से इरफान से लूटे गए 16 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


शातिर है मोहित
पिहानी। गल्ला व्यापारी को जहरीला पदार्थ खिलाकर लूटने के आरोप में पकड़ा गया लखीमपुर निवासी मोहित शातिर अपराधी है। कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि उसके खिलाफ लखमीपुर में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गल्ला व्यापारी को लूटकर भाग रहे जहरखुरानों को ग्रामीणों ने पकड़ा
- कोल्डड्रिंक में मिलाई नशीली दवा, लूटे 16 हजार रुपये
- पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed