फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ससुराल में रह रहे युवक की हत्या

ससुराल में रह रहे युवक की हत्या

Thu, 22 Jun 2017 05:31 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
ससुराल में रह रहे युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी स्थित ससुराल में रह रहे युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव कमरे में बिस्तर पर खून से लथपथ मिला। सिर के पिछले हिस्से में जख्म व गले में फंदे के निशान मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।

शहर कोतवाली के मोहल्ला गायत्री नगर निवासी मनीष श्रीवास्तव (32) डीजे बजाने का काम करता था। उसने करीब नौ साल पहले मोहल्ला विकास नगर निवासी शीतल से प्रेम विवाह किया था। उसका एक बेटा सिद्धांत (8) है। शीतल मां-बाप की इकलौती संतान है। करीब सात साल पहले शीतल के पिता श्रीराम की मौत हो गई थी। इसके बाद से मनीष ससुराल में ही रहने लगा था। शादी बारात में डीजे बजाने के लिए उसने मोहल्ला प्रगति नगर निवासी राहुल को रखा था। राहुल का उसके घर आना-जाना रहता था। मनीष शराब पीने का लती था। अक्सर दोस्तों के साथ घर पर ही पीना पिलाना होता था। बुधवार रात भी उसने घर में राहुल व अन्य दोस्तों के साथ शराब पी थी। यहां पर दो मंजिला मकान है। वह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोता था। बगल के कमरे में सास रहती है, जो मानसिक रूप से बीमार है। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे पड़ोसियों ने शीतल के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनीं। पड़ोसी घर पहुंचे तो शीतल और राहुल ऊपर के कमरे में थे। कमरे में बिस्तर पर मनीष मृत अवस्था में पड़ा था। उसके सिर में गंभीर चोटें थी, नाक से खून निकला था। इसके साथ ही गले में करीब तीन अंगुल चौड़े पट्टे क ा निशान था। राहुल की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से मनीष को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर सुबोध ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने आशंका जताई की मनीष के सिर पर किसी वजनी वस्तु से हमला कर व गला दबाकर हत्या की गई है । जिला अस्पताल में शीतल रोते-रोते कई बार बेहोश हुई। वह बार-बार यही कह रही थी कि किसी को छोड़ेगी नहीं। कई बार पूछने के बाद भी उसने कुछ नहीं बताया। राहुल का कहना था कि मनीष की स्कूटी उसके पास रहती है। सुबह करीब 8 बजे शीतल ने उसे घर बुलाया था। घर पहुंचने पर मंदिर चलने की बात कही। वह नहाकर नहीं गया था। नहाकर आने की बात कहकर घर गया था। करीब नौ बजे दोबारा पहुंचा था। इसके बाद स्कूटी पर शीतल के साथ शीतला देवी व काली मंदिर गया था। जहां से करीब 10:30 बजे दोनों घर पहुंचे थे। शीतल मनीष को जगाने कमरे में पहुंची तो वह मरणासन्न अवस्था में मिला था। घटना की सूचना पर कोतवाल भगवान सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। कोतवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- ससुराल में रह रहे युवक की हत्या
- शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास में है ससुराल
- कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर का मूल निवासी है युवक
- घर में कमरे के अंदर बिस्तर पर खून से लथपथ मिली लाश
- सिर के पिछले हिस्से में चोट व गले में फंदे के थे निशान

फोटो -8, पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक की पत्नी शीतल व परिजन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed