{"_id":"5947d4894f1c1b2f778b4d07","slug":"81497879689-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से नीचे गिरकर चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर से नीचे गिरकर चालक की मौत
Updated Mon, 19 Jun 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी चालक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। वह ट्रैक्टर-ट्राली से लकड़ी डालने मानपुर गया था। लौटते समय यासीनपुर के पास रोड पर पड़ी लकड़ी पर ट्रैक्टर चढ़ने से वह बेकाबू होकर गिर गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे टोडरपुर सीएचसी ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी मूलचंद्र का बेटा रामेंद्र (19) चालक था। वह गांव निवासी सोमेंद्र का ट्रैक्टर चलाता था। सोमवार को वह गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ी भरकर मानपुर डालने गया था। मानपुर में लकड़ी उतार कर वह घर लौट रहा था। यासीनपुर गांव के पास रोड पर मोटी लकड़ी पड़ी थी। ट्रैैक्टर बेकाबू होकर लकड़ी पर चढ़ गया। इससे वह रोड पर गिर गया। जबकि ट्रैक्टर एक दीवार से टकरा कर बंद हो गया। रोड पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ सुभाष चंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- ट्रैक्टर से गिरकर चालक की मौत
- बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सैदपुर का था निवासी
- मानपुर से लौटते समय यासीनपुर के पास हुआ हादसा