{"_id":"5c573115bdec2256ab4e6202","slug":"71549218069-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घुटने से हुई थी किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला घुटने से हुई थी किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती निवासी किशोर की मौत दम घुटने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। वहीं परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी शेखर (14) पुत्र बच्चू का शव बेझा रोड पर पुलिया के पास नीम के पेड़ से शनिवार को लटकता मिला था। उसके पैर जमीन को छू रहे थे। परिस्थितियां हत्या की ओर इशारा कर रही थीं। परिजनों ने भी किशोर की हत्या कर शव लटकाने की आशंका जता शाहाबाद-बेझा मार्ग पर जाम लगाया था। सीओ ने मामला शांत कराया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार किशोर की मौत दम घुटने से हुई है। परिजनों ने बताया कि शेखर शनिवार दोपहर घर से चारा लेने गया था। उसके बाद वापस घर नहीं आया और देर शाम उसका शव लटकता मिला। घर में उसकी मां रामचहेती, बहन आरती, भाई बबलू और अनीस हैं। उसके पिता की एक साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह कक्षा आठ का छात्र था। कोतवाल जितेंद्र ओझा ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है।