{"_id":"5c339008bdec226d6e094038","slug":"71546883080-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के बेटे को पिहानी चुंगी चौकी प्रभारी ने मारा तमाचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी के बेटे को पिहानी चुंगी चौकी प्रभारी ने मारा तमाचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। एसपी आलोक प्रियदर्शी पुलिस की छवि सुधारने की कवायद कर रहे हैं, लेकिन उनके मातहत ही इसे फेल करने पर उतारू हैं। सोमवार को एसपी के निर्देश पर चलाए गए वाहनों की जांच अभियान के दौरान पिहानी चुंगी रेलवे चौकी प्रभारी ने आईटीआई से लौट रहे हवलदार के बेटे को हेलमेट न लगाने पर तमाचा जड़ दिया। उस पर पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगा दिया।
शहर के मोहल्ला सरायं थोक पश्चिमी निवासी कृष्ण कुमार सीआरपीएफ की 82 बटालियन में हवलदार हैं। उनका परिवार शहर के मोहल्ला सरायं थोक पश्चिमी में रहता है। उनका पुत्र पकंज कुमार पिहानी चुंगी के निकट स्थित एक आईटीआई में छात्र है। सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे वह आईटीआई से वापस आ रहा था। पिहानी चुंगी पर चौकी प्रभारी जावेद अहमद ने छात्र को रोक लिया और कागज मांगे। आरोप है कि कागज दिखाने पर हेलमेट न लगाए होने की बात चौकी प्रभारी ने कही, इस पर पंकज ने उन्हें बताया कि उसके पिता फौज में हैं और जल्दबाजी में हेलमेट लाना भूल गया। आरोप है कि इसी बात पर जावेद अहमद ने पंकज को तमाचा जड़ दिया। इसका कारण पूछने पर दो और तमाचे जावेद अहमद ने पंकज के मार दिए और पांच हजार रुपये का चालान काटते हुए रसीद थमा दी। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच की आड़ में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।