फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   वैवाहिक समारोह में फायरिंग, चले लाठी डंडे, पूर्व प्रधान घायल

वैवाहिक समारोह में फायरिंग, चले लाठी डंडे, पूर्व प्रधान घायल

Tue, 11 Dec 2018 11:00 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
वैवाहिक समारोह में फायरिंग, चले लाठी डंडे, पूर्व प्रधान घायल
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐजा के मजरा पुरवा में वैवाहिक समारोह के दौरान पूर्व प्रधान और प्रधान के बीच फायरिंग और मारपीट हो गई। घटना में पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्राम ऐजा के मजरा पुरवा निवासी आसिफ की पुत्री की शादी मंगलवार को थी। इसमें शामिल होने के लिए पूर्व प्रधान अनूप सिंह उर्फ कल्लू (30) दो साथियों के साथ गए थे। वहां मौजूदा प्रधान एपी सिंह साथियों के साथ मौजूद थे। पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर पहले तो दोनों में विवाद हुआ और फिर दोनों पक्ष के लोगों ने तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। इससे वैवाहिक समारोह मेें अफरातफरी मच गई। आरोप है कि प्रधान एपी सिंह के समर्थकों ने पूर्व प्रधान अनूप सिंह कल्लू की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। घटना में अनूप गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि फायरिंग नहीं हुई है। मारपीट में पूर्व प्रधान घायल हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed