फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   दवा बताने का झांसा देकर ले गए बाबा की बाइक व रुपये लूटे

दवा बताने का झांसा देकर ले गए बाबा की बाइक व रुपये लूटे

Thu, 03 Aug 2017 11:50 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
दवा बताने का झांसा देकर ले गए बाबा की बाइक व रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। जिला अस्पताल में खड़े बाबा से देशी दवाएं बताने का झांसा देकर युवक शहर की शुगर मिल कॉलोनी ले गया। जहां पर पहले से ही मौजूद साथियों ने बाबा को लात-घूसों व तमंचे की बट से पीट कर लहूलुहान कर दिया और उनके पास से रुपये व बाइक लूट लिए। घायल किसी तरह अस्पताल पहुंचे और इलाज कराया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।

टड़ियावां थाना क्षेत्र के मोहकमपुरवा निवासी बाबा जगदीश (45) कुछ साल पहले संन्यासी हो गए थे। संन्यासी होने के बाद भी वह खेती का काम खुद ही देखते हैं। गन्ने की फसल में खाद डालनी थी। इसके चलते वह गुरुवार को बाइक से हरदोई गए थे। जगदीश की बुआ जगरानी जिला अस्पताल में सीएमएस के यहां घरेलू काम करती हैं। खाद खरीदने से पहले वह जिला अस्पताल बुआ से मिलने गए थे। इस दौरान वह अस्पताल परिसर में खड़े थे। इसी दौरान उनके पास युवक (30) पहुंचा और बीमार होने की बात कहते हुए देशी दवाएं बताने को कहा। उन्होंने बीमारी पूछी तो युवक ने पेट दर्द से पीड़ित होना बताया। युवक बाबा को झांसे में लेकर घर चलकर दवाओं के बारे में जानकारी देने की बात कहकर उनकी बाइक पर बैठकर साथ गया। करीब दो घंटे बाद बाबा घायल अवस्था में जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक उन्हें शुगर मिल कॉलोनी के एक कमरे में ले गया था। जहां पर पहले से ही करीब 8 लोग मौजूद थे। घर के अंदर पहुंचते ही मौजूद लोगों ने उसको दबोच लिया और तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए खाद खरीदने के लिए रखे करीब 20,000 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने लात-घूंसों, तमंचे की बट से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। उन्हें बेहोशी की हालत में छोड़कर बदमाश बाइक लेकर भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर बुआ जगरानी अस्पताल पहुंचीं। कोतवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में अभी उन्हें कोई सूचना या तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

- झांसा देकर बाबा की बाइक व रुपये लूटे
- टड़ियावां थाना क्षेत्र के मोहकमपुर का निवासी है पीड़ित
- शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट की वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed