फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   भतीजे के जानलेवा हमले में घायल चाचा की मौत

भतीजे के जानलेवा हमले में घायल चाचा की मौत

Sat, 11 May 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
भतीजे के जानलेवा हमले में घायल चाचा की मौत
कछौना। कासिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कहली में भतीजे के हमले में घायल चाचा ने लखनऊ के ट्रामा सेंटर में शुक्रवार रात दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने भतीजे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कहली निवासी रामभीम ऊर्फ रामधीन (55) पुत्र शिवराम किसान था। गांव में ही उसका भतीजा विवेक पुत्र जमुना भी रहता है। रामभीम और विवेक के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार रात 8 बजे रामभीम घर के निकट गुमटी के बाहर बैठा था। इस दौरान विवेक ने नशे में बांके से रामभीम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में रामभीम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे गौसगंज चौकी प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने रामभीम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना भेजा। यहां से डॉक्टर ने रामभीम की हालत बेहद गंभीर बता लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में रात में उसकी सांसें थम गईं। कासिमपुर थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र शशिकांत ने विवेक के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed