फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पति की हत्या करने वाली पत्नी को भेजा गया जेल

पति की हत्या करने वाली पत्नी को भेजा गया जेल

Tue, 10 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पति की हत्या करने वाली पत्नी को भेजा गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगरहा में पति की हत्या कर शव घर के अंदर दफन करने वाली महिला को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगरहा निवासी केशव (50) पुत्र नत्था की हत्या पत्नी रामश्री ने की थी। घटना का पता तब चला जब केशव की पहली पत्नी ऊषा की दोनों विवाहित पुत्रियां गुड़िया और सीता रविवार को मगरहा पहुंची और पिता से मिलने की बात कही। इसी दौरान घर से तेज बदबू आने की सूचना सीता के पति ऋषिकांत ने मल्लावां कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया था। केशव की पत्नी रामश्री को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने ऋषिकांत की तहरीर पर रामश्री के विरुद्ध केशव की हत्या कर शव छिपाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस की मानें तो पूछताछ के दौरान रामश्री ने कई बार बयान बदले। जब उससे पूछा गया कि केशव की हत्या कैसे की। तो उसने बताया कि केशव नशे की हालत में घर आया था। केशव ने रामश्री के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। रामश्री घर के बाहर खड़ी थी तो केशव ने उसे पत्थर मार दिया। इस पर रामश्री ने घर के बाहर पड़ी ईंट फेंककर केशव के मार दी। चोट लगने से केशव गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि घटना के समय रामश्री के साथ पुत्र शिव सिंह भी था। रामश्री ने बच्चों की मदद से मिलकर गड्ढा खोदकर शव दफन कर दिया। हालांकि पुलिस अभी इस बिंदु पर जांच कर रही है कि और कौन-कौन घटना में शामिल हो सकता है।
विज्ञापन


गायब है पुत्र
केशव की पहली पत्नी ऊषा से एक पुत्र राम सिंह (18) है। जो ननिहाल बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिवारी में रहता है। केशव ने ऊषा की मौत के बाद उसकी बहन रामश्री से दूसरा विवाह कर लिया था। रामश्री से उसके छह बच्चे हैं। इनमें से एक शिव सिंह (11) शव मिलने के बाद से गायब है। पुलिस का मानना है कि शिव सिंह को घटना के बारे में सब पता है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिव सिंह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपी पत्नी को भेजा जेल
- पति की हत्या कर घर के अंदर दफन किया था शव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed