फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   4 thief arrested with 7 wehicle

चोरी के सात वाहनों समेत चार शातिर गिरफ्तार

Mon, 25 Jun 2018 11:16 PM IST
hardoi
hardoi Updated Mon, 25 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
4 thief arrested with 7 wehicle
गिरफ्तार शातिर और खुलासा करने वाली टीम - फोटो : अमर उजाला

स्वॉट टीम ने चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के छह चौपहिया वाहन और एक बाइक बरामद हुई है। आरोपियों में तीन एटा और एक सीतापुर जिले का है। सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद चारों को जेल भेज दिया गया।   

विज्ञापन

गत मई में शहर की गंगानगर कालोनी स्थित विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन के आवास के बाहर से विहिप के नाम पंजीकृत बोलेरो चोरी हुई थी। इसकी रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। मामले का खुलासा करने के लिए एसपी विपिन कुमार मिश्र ने शहर कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम को लगाया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी में सीतापुर जनपद का एक कबाड़ी और तीन शातिर वाहन चोर शामिल हैं। सोमवार को शहर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह ने मामले का खुलासा किया। बताया कि रविवार को सर्विलांस और स्वॉट टीम को शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लालपालपुर के निकट चोरी की कार में तीन शातिर चोरों की लोकेशन मिली। स्वॉट टीम ने कार सवार लोगों से पूछताछ की। इन लोगों ने अपना नाम उपेंद्र प्रताप सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी बालगढ़ी थाना सकरौली, भूपेंद्र सिंह पुत्र लल्लू सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ जीतू पुत्र लल्लू सिंह निवासीगण ग्राम परतापुर थाना रिजौर जनपद एटा बताए। तीनों को कोतवाली ले जाया गया। शातिरों ने बताया कि शहर कोतवाली से चोरी हुई बोलेरो को इन्होंने सीतापुर जनपद के कोतवाली लहरपुर के मंगोलपुर निवासी शबीउलहक पुत्र इनामुलहक को बेेच दिया है। इस पर स्वॉट टीम के प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी टीम के साथ सीतापुर गए। वहां स्थानीय पुलिस के साथ शबीउलहक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शातिर चोरों और कबाड़ी का आमना सामना कराया तो मामला खुल गया। इनके कब्जे से 1 लाख 19 हजार 600 रुपये, पांच मोबाइल भी बरामद हुए हैं। एएसपी ने बताया कि बरामद वाहनों के चेचिस और इंजन नंबर के जरिये पता लगाया जा रहा है कि इन्हें कहां से चुराया गया। एटा के एक अन्य कबाड़ी राशिद की तलाश भी की जा रही है। एएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा भी की। टीम में आलोक कुमार सिंह और उपनिरीक्षक राहुल सिंह शामिल रहे।  
विज्ञापन


ये वाहन हुए बरामद  
आल्टो कार- नंबर यूपी 78 एए 9582  
सेंट्रो कार- यूपी 32 एवाई 9391 
मारुति जेन- बिना नंबर की  
सेंट्रो कार- यूपी- 16 ए- 0439 
क्रूज कार- यूपी- 32 एफजेड- 4084 
बोलेरो- यूपी- 35- पी- 5544 
बाइक - यूपी- 34 जेड- 3401 

चोरी के बाद बदल देते थे नंबर प्लेट  
शातिर चोर वाहन चोरी करने के बाद नंबर प्लेट बदल देते थे। विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष के घर के बाहर से मई में जो बोलेरो चोरी हुई थी, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी- 35- पी- 5544 था। चोरों ने इस पर यूपी 40- एफ- 6610 की नंबर प्लेट लगा दी। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि चेचिस और इंजन नंबर से वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर पता करने की कोशिश की जा रही है। एएसपी की मानें तो पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से वाहन चोरी कर यहीं बेचे जाते थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शौक पूरा करने को बने वाहन चोर   
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए शातिरों में दो सगे भाई भी हैं। चारों ही शातिरों के शौक बड़े थे। महानगरों में घूमना, मॉल में खरीदारी करना और सिनेमा हॉल में फिल्में देखने के साथ ही महंगे कपड़े और मोबाइल फोन का शौक था। इसे पूरा करने के लिए ये लोग वाहन चोरी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed