फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   4 accused arrested in rehan murder case

रेहान हत्याकांड में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Nov 2018 11:55 PM IST
हरदोई
हरदोई Updated Fri, 23 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
4 accused arrested in rehan murder case
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी गुड्डू। - फोटो : अमर उजाला

 संडीला कोतवाली क्षेत्र में 13 दिन पूर्व सट्टे के रुपये के विवाद में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला किसान टोला निवासी रेहान (25) पुत्र सज्जाक का शव 11 नवंबर की सुबह रामतारा श्मशान घाट के सामने मैदान में पड़ा मिला था। उसके भाई अब्दुल गफ्फार ने सट्टे के दो सौ रुपये के लेनदेन के विवाद में नदीम निवासी बरौनी, घनश्याम निवासी शोरा कोठी और अकबर उर्फ शत्रु निवासी बरौनी पर भाई की हत्या कर शव फेेंकने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में तीनों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचना के दौरान पता चला था कि घटना को नदीम और अकबर ने अपने दो साथियों चंदू उर्फ अब्दुल्ला व गुड्डू निवासी दामादपुरवा के साथ  मिलकर अंजाम दिया था। घनश्याम इसमें निर्दोष था। चंदू उर्फ अब्दुल्ला, नदीम और अकबर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने बताया कि गुड्डू की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर उसे संडीला से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed