फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बाइक सवार दोस्तों को बस ने मारी टक्कर, एक की मौत

बाइक सवार दोस्तों को बस ने मारी टक्कर, एक की मौत

Tue, 19 Mar 2019 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार दोस्तों को बस ने मारी टक्कर, एक की मौत
बाइक सवार दोस्तों को बस ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन

- एक की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सांडी चुंगी के निकट बाइक सवार तीन दोस्तों को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चित्तरपुरवा निवासी जंडैल सिंह खेती करते हैं। उनके छोटे पुत्र अभय सिंह (16) ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। सोमवार को अभय अपनी बाइक से गांव निवासी दोस्तों हिमांशु (16) पुत्र रामनिवास और सौरभ (16) पुत्र राना सिंह के साथ हरदोई जा रहा था। शहर में सांडी चुंगी के निकट हरदोई की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। बस की टक्कर से तीनों बाइक सवार सिर के बल सड़क पर जा गिरे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच र्गइं। तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सक ने अभय को मृत घोषित कर दिया, जबकि हिमांशु और सौरभ का प्राथमिक उपचार किया गया। सौरभ की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर दूसरी ओर घटना की जानकारी पर अभय के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक की मां सुनीता सिंह शव देखकर बिलख पड़ीं। गांव से साथ आईं महिलाओं ने किसी तरह उन्हें संभाला। अभय दो भाइयों में छोटा था, उसका बड़ा भाई आकाश है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बस को पुलिस ने कब्जे में लिया है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला चिकित्सालय लाए जाने पर अभय को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद उसका शव अस्पताल कर्मियों ने मुर्दाघर में रख दिया। अभय की मौत की सूचना पर उसके परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित भी अस्पताल पहुंच गए। शव देखने के लिए यह लोग मुर्दाघर की खिड़की से झांक रहे थे। इसी दौरान किसी ने कह दिया कि अभय का हाथ हिल रहा है। इस पर अभय के कुछ परिचित और परिजन हंगामा करने लगे। अभय के जीवित होने की आस में मुर्दाघर का ताला भी लोगों ने तोड़ दिया। सूचना पर डॉ. मनोज देशमणि ने फिर से अभय का परीक्षण किया और उसे मृत बताया। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed