फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   दो शातिर गिरफ्तार, 70 हजार रुपए और बाइक बरामद

दो शातिर गिरफ्तार, 70 हजार रुपए और बाइक बरामद

Sun, 17 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
दो शातिर गिरफ्तार, 70 हजार रुपए और बाइक बरामद

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलग्राम (हरदोई)। कस्बे में सांडी रोड पर आढ़ती के साथ नौ जून को हुई लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। दो शातिरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 70 हजार रुपये, दो तमंचे और एक बाइक बरामद की है।


नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद हबीब के छोटे भाई फरीद की आढ़त कस्बे में सांडी रोड पर है। नौ जून की सुबह फरीद का पुत्र सुल्तान बाइक से आढ़त जा रहा था। उसके पास एक बैग भी था, जिसमें दो लाख रुपये और कुछ अभिलेख थे। रास्ते में ही एक बाइक सवार तीन लोगों ने उससे बैग लूट लिया था। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह की मानें तो शनिवार रात ईदगाह के पास पांच संदिग्ध लोगों के मौजूद होने की सूचना पर एसआई जेपी सिंह, फूल सिंह, सिपाही बलराज, अंकित पवार और अंकुर राठी की टीम ने छापेमारी की। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीन लोग फरार हो गए।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान पकड़े गए शातिरों ने अपना नाम पता भल्लू पुत्र फुदकू निवासी नटपुरवा थाना कछौना और ब्रजेश पुत्र तोताराम निवासी माधौगंज बताया। उनके कब्जे से पांच कारतूस और दो खोखे भी पुलिस को मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि फरार तीन लोगों की तलाश की जा रही है। बरामद बाइक पर नंबर नहीं पड़ा है। इसके भी चोरी के होने की आशंका है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 70 हजार रुपये और बाइक बरामद, तीन फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed