{"_id":"5c0033babdec2241c2633c32","slug":"191543517114-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतकर्ता को पुलिस ने दिन भर थाने में बैठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकायतकर्ता को पुलिस ने दिन भर थाने में बैठाया
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद में घायल व्यक्ति को पुलिस ने थाने पर दिन भर बैठाए रखा। रात होने पर जाने दिया। गुरुवार को भुक्तभोगियों के काफी मिन्नत करने पर चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
टड़ियावां के ग्राम जयराजपुर गांव निवासी रामखिलावन के दरवाजे के सामने सरकारी हैंडपंप लगा है। गांव के जयपाल ने बताया कि मंगलवार की शाम उसकी पत्नी लड़ैती (35) हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। रामखिलावन की पत्नी से पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रामखिलावन के घर की अन्य महिलाएं भी पहुंच गईं। आरोप लगाया कि महिलाओं ने लड़ैती को पीटा और जब वह बचाने पहुंचा तो उसे भी पीटा।
दोनों घायल हो गए। वह थाने गया तो पुलिस ने उसकी शिकायत सुनने के बजाए पूरा दिन थाने में बैठाए रखा और रात हो जाने पर बिना कार्रवाई के उसे घर भेज दिया। गुरुवार की सुबह वह फिर थाने पहुंचा और कार्रवाई की मिन्नत की तब उसको चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसओ राकेश चंद आनंद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित को थाने में बैठाए जाने का आरोप निराधार है। शिकायत लेकर आने पर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-हैंडपंप पर पानी को लेकर विवाद में घायल हुुआ था दंपति
अमर उजाला ब्यूरो