{"_id":"5c9136d8bdec2275a46a002e","slug":"181553020632-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन की अदायगी से बचने और बीमा की रकम हड़पने को खुद ही चुरवाई पिकअप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोन की अदायगी से बचने और बीमा की रकम हड़पने को खुद ही चुरवाई पिकअप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई/बिलग्राम। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिकअप लूट की घटना का खुलासा बिलग्राम पुलिस ने कर दिया है। पिकअप के मालिक ने ही साथियों के साथ मिलकर बीमा की रकम हड़पने के लिए लूट का षड्यंत्र रचा था। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसनेर निवासी अजीत सिंह उर्फ सौरभ पुत्र महेश सिंह ने कानपुर जजुआमऊ मार्ग पर पिकअप लूटने की जानकारी पुलिस को दी थी। तीन फरवरी को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि अजीत सिंह ने लोन लेकर पिकअप खरीदी थी और उसकी किस्तें अदा नहीं कर पा रहा था। इस पर उसने गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह, सुरसा के रसूलापुर निवासी शिवनंदन, अरवल थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी विजय सिंह पुत्र जय सिंह के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया। चोरी की गई पिकअप का नंबर बदलकर यह लोग खुद ही पिकअप भी चला रहे थे। एसपी ने बताया कि बिलग्राम के प्रभारी अमरजीत सिंह, निरीक्षक अश्वनी सिंह ने सर्विलांस सेल के प्रभारी राकेश उपाध्याय के साथ मिलकर अजीत सिंह और धर्मेंद्र कुमार को पिकअप सहित सोमवार रात लगभग साढ़े नौ बजे बिलग्राम के कन्नौज तिराहे के पास पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए अजीत सिंह और धर्मेंद्र कुमार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।