फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   इंजेक्शन लगाने के बाद हुई बालक की मौत, रिपोर्ट दर्ज

इंजेक्शन लगाने के बाद हुई बालक की मौत, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 05 Sep 2018 11:25 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
इंजेक्शन लगाने के बाद हुई बालक की मौत, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहानी। क्लीनिक पर इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाते ही बालक की मौत हो गई। घटना के बाद संचालक क्लीनिक छोड़कर भाग गया। पीड़ित पिता ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने क्लीनिक संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम विजयनगर करावां निवासी रामपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उसके बेटे रोहित (14) के पेट में दर्द होने लगा। जिस पर वह दोपहर में उसे ग्राम इटारा में स्थित मित्रलाल के क्लीनिक पर ले गया। बताया कि चिकित्सक ने उसके बेटे को इंजेक्शन लगाया। जिसके कुछ ही देर बाद उसके बेटे की मौत हो गई। रामपाल ने बताया कि घटना के बाद मित्रलाल भाग गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


इंजेक्शन लगाते ही बालक की मौत, रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed