फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   शादी में बारातियों व जनातियों में हुई जमकर मारपीट

शादी में बारातियों व जनातियों में हुई जमकर मारपीट

Thu, 25 Apr 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
शादी में बारातियों व जनातियों में हुई जमकर मारपीट
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ागांव में शादी समारोह में पहले खाने पर टिप्पणी और बाद में डीजे बंद कराने पर बराती व जनाती भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। देर रात बुजुर्गों के समझौता कराने के बाद शादी की रस्में पूरी की गईं।
गांव निवासी नरेश की बेटी अंजली की बुधवार को शादी थी।

शाम को तय समय पर उन्नाव के पतौली निगोही गांव निवासी दूल्हा सुभाष कुमार पुत्र गौरीशंकर बरात लेेकर गांव पहुंच गया। द्वारचार के समय बरात में शामिल कुछ युवकों ने नशे की हालत में खाने को लेकर टिप्पणी कर दी।
विज्ञापन


इस पर लड़की वाले नाराज हो गए और दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बुजुर्गों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके कुछ ही देर बाद डीजे बंद कराने को लेकर दोनों पक्ष में फिर से विवाद होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, लात-घूंसे व टेंट के बर्तन चले। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और विवाद शांत कराया।

पुलिस की मौजूदगी में बुजुर्गों ने बातचीत कर दोनों पक्षों में समझौता कराया। इसके बाद देर रात शादी की रस्में पूरी की गईं, सुबह तय समय पर दुल्हन की विदाई की गई।

कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि देर रात पुलिस ने समझौता करा दिया था। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।

डीजे बंद कराने पर बराती-जनाती भिड़े
थाना क्षेत्र के बूढ़ागांव की घटना, पुलिस की मौजूदगी में बुजुर्गों ने कराया समझौता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed