{"_id":"5b23fd3c4f1c1bf66e8b84a8","slug":"171529085244-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पति फरार, पुलिस ने तहरीर लेने से किया इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी पति फरार, पुलिस ने तहरीर लेने से किया इंकार
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित
- शराब के नशे में पति ने महिला को पीटा था
- पुलिस ने फिलहाल कार्रवाई से इनकार किया
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के दलेलपुरवा में महिला की हत्या का आरोपी पति फरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मायके वालों के आरोप के आधार पर कार्रवाई से इनकार कर दिया है।
सुरसा थाना क्षेत्र के दलेलपुरवा गांव निवासी वेदवती (30) की उसके पति रामू ने शराब के लिए रुपये देने से इनकार करने पर पिटाई कर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया था। गुुरुवार सुबह उसका शव छप्पर के नीचे जमीन पर पड़ा मिला था। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। मायके पक्ष ने पति पर पीट-पीटकर हत्या करने आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। शुक्रवार को मृतका के पिता कहटरा निवासी रामकुमार व भाई रामजीवन तहरीर देने थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर लेने से इनकार कर दिया। इससे नाराज मायके पक्ष ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं एसओ सिराजुद्दीन ने बताया कि मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।