{"_id":"5c9e5bb9bdec22147163b648","slug":"161553882041-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख की मारफीन बरामद, शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। पुलिस ने गुरुवार को गश्त के दौरान शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 30 ग्राम मारफीन बरामद हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कोतवाल राय सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह वह फोर्स के साथ हरदोई लखनऊ रोड पर गश्त कर रहे थे। इस बीच हरिदासपुर समौधा मार्ग युवक संदिग्ध अवस्था में दिखा। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शमसुद्दीन उर्फ भूरा पुत्र शौकत अली निवासी खेरवा कोतवाली कछौना बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पुड़िया में तीस ग्राम मारफीन बरामद हुई। कोतवाल ने बताया कि बरामद मारफीन की कीमत तीन लाख रुपये है। छानबीन में पता चला है कि आरोपी पर जीआरपी में चोरी, लूट व मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।