फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   डीएनए और बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा चचुआ की मौत का राज

डीएनए और बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा चचुआ की मौत का राज

Mon, 10 Dec 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
डीएनए और बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा चचुआ की मौत का राज
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर चचुआ की मौत की गुत्थी उलझ गई है। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। डीएनए और विसरा रिपोर्ट से उसकी मौत का राज खुलेगा।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिलावरपुर निवासी सलीम उर्फ चचुआ (45) हिस्ट्रीशीटर था। उसके विरुद्ध कोतवाली में कई आपराधिक मामले दर्ज थे। करीब बीस दिन से वह लापता हो गया था। रविवार दोपहर कस्बे के निकट अभिनेता आमिर खां के अख्तियारपुर स्थित बाग में उसका शव मिला था। कपड़ों से उसके भाई हनीफ ने शिनाख्त की थी। पोस्टमार्टम सूत्रों की मानें तो शव पूरी तरह सड़ चुका था। जिससे चेहरा तक नहीं समझ में आ रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का समय व कारण दोनों स्पष्ट नहीं हो सके। जिससे उसका विसरा सुरक्षित किया गया है। चचुआ की हड्डियों को डीएनए जांच के लिए रखा गया है। कोतवाल दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed