फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   युवती का शव मिला, प्रेमी पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप

युवती का शव मिला, प्रेमी पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप

Sun, 16 Jun 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
युवती का शव मिला, प्रेमी पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप
बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलौआ में युवती का शव कालिका देवी मंदिर के निकट मिला। मृतका के भाई ने प्रेम प्रसंग में प्रेमी पर ही जहर खिलाकर हत्या करने और शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के अलौआ निवासी सुलोचना (19) पुत्री बल्देव प्रसाद शनिवार सुबह आठ बजे कोथावां में सिलाई सेंटर पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। सुलोचना के भाई रामसहारे की मानें तो गांव निवासी युवक ने दोपहर 12 बजे घर पहुंचकर सूचना दी कि सुलोचना का शव कालिका देवी मंदिर के पास पड़ा है और सुलोचना ने जहर खा लिया है। इस पर रामसहारे अन्य परिजनों के साथ कालिका देवी मंदिर गया, लेकिन वहां सुलोचना का शव नहीं मिला। इस पर युवक को बुलाकर पूछा गया तो वह सभी लोगों को लेकर घटनास्थल पर गया, जो कि मंदिर के सामने की ओर था। जहां गड्ढे में शव मिला। मृतक के भाई का आरोप है कि पिछले एक वर्ष से उसकी बहन सुलोचना और युवक का प्रेम प्रसंग था। उसने ही जहर खिलाकर बहन की हत्या कर दी। बेनीगंज के कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed