फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   भूमि कब्जे के विवाद में फायरिंग,बवाल

भूमि कब्जे के विवाद में फायरिंग,बवाल

Wed, 05 Jun 2019 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
भूमि कब्जे के विवाद में फायरिंग,बवाल
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लमकन में मंगलवार देर शाम भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। यूपी 100 टीम के पहुंचने पर दूसरे पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लमकन में मंगलवार शाम भूमि पर कब्जे को लेकर रतीभान और विमल कुमार के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर विमल ने यूपी 100 को सूचना दे दी। पुलिस के सामने रतीभान, उदयभान, सूर्यभान, चंद्रभान, अर्जुन अशोक, राहुल ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। माहौल बिगड़ते देख पुलिस कर्मियों ने कोतवाली में सूचना दे दी। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद भी दबंग गाली-गलौज करते रहे। समझाने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने एक पक्ष से रतीभान, नरेंद्र और दूसरे पक्ष से विमल कुमार और पीलू को गिरफ्तार कर लिया। वहीं विमल की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ बलवा तोड़फोड़ आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष से रतीभान की तहरीर पर शिव कुमार, विमल कुमार, नीलू ,कमल कुमार, शेर सिंह के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed