{"_id":"5cf1709fbdec22074a6af4d3","slug":"155932692514-hardoi-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से लापता छात्र का कंकाल फांसी पर लटकता मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो माह से लापता छात्र का कंकाल फांसी पर लटकता मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली। दो माह से लापता छात्र का कंकाल बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम ढोली के मजरा बरौली में घनई बाग में फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने कपड़ों से उसकी शिनाख्त की। परिजन छात्र के मानसिक रूप से बीमार होने की बात कह रहे हैं।
बरौली निवासी वीरू (22) पुत्र बुद्धा बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। 30 मार्च को वह गांव से लापता हो गया था। वीरू के बड़े भाई वीरेंद्र ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तीन अप्रैल को वीरेंद्र ने वीरू की गुमशुदगी की रिपोर्ट बघौली थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार देर शाम ढोली निवासी रवि गांव से लगभग 500 मीटर दूर स्थित घनई बाग में लकड़ी काटने गया था। इसी दौरान उसे झाड़ियों के दूसरी ओर पेड़ पर गमछे से किसी का कंकाल लटकता दिखा। उसने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। वीरेंद्र वहां पहुंचा तो कंकाल पर पड़े पकड़े देखकर उसके होश उड़ गए। उसने मृतक की शिनाख्त भाई वीरू के रूप में की। पास में ही उसकी चप्पल भी पड़ी थी। ग्राम प्रधान राजेंद्र गौतम ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ बघौली अखिलेश राजन ने आशंका जताई है कि वीरू ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। उसके परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।