{"_id":"5ced7ef9bdec220788128343","slug":"15590684577-hardoi-news29","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में नि:शक्त ने खुद को गाली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नंगपुरा में मंगलवार दोपहर घरेलू कलह से परेशान नि:शक्त ने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
नंगपुरा निवासी बलवीर (28) पुत्र लालजी एक पैर से नि:शक्त था। वह छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह घर के दरवाजे परचून की दुकान चलाता था। ग्रामीणों के अनुसार भाइयों से उसकी अनबन रहती थी। जिसके कारण वह काफी परेशान रहता था। मंगलवार दोपहर दुकान बंद कर वह कमरे में सोने चला गया। इस दौरान कमरे से गोली चलने की आवाज आई तो परिजन भागे। कमरे में खून से लथपथ बलवीर का शव पड़ा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी एसओ ऋषि कपूर ने बताया कि युवक के शव के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। युवक ने घरेलू कलह के कारण खुदकुशी की है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।